Competitive Exams Most Important GK Questions





प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न / Competitive Exams Most Important GK Questions

प्रश्न 1:- भारत किस देश में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानो के लिए हेलीकॉप्टर भेजेगा?

उत्तर :- माली।

प्रश्न 2:- WHO ने नस्लवाद, भेदभाव की चिंताओं का हवाला देते हुए मंकीपॉक्स का नाम बदलकर क्या रखा है?

उत्तर :- mpox।

प्रश्न 3:- भारत और किस देश के बीच (देश) में 29 नवंबर से 12 दिसंबर तक सैन्य अभ्यास “हरिमौ शक्ति -2022” आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर :- मलेशिया।

प्रश्न 4:- भारतीय नौसेना ने किस नाम से नया ‘सर्वेक्षण पोत’ लांच किया है?

उत्तर :- इक्षक।

प्रश्न 5:- किस संस्था ने 1 दिसंबर से प्रायोगिक आधार पर खुदरा डिजिटल रुपया शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक ने।

प्रश्न 6:- किस देश ने हाल ही में साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘इंडो पैसिफिक रणनीति’ की शुरूआत की है?

उत्तर :- कनाडा।

प्रश्न 7:- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड किसे दिया गया है?

उत्तर :- तुर्की फिल्म ‘नो एंड’ के लिए नादेर सैयवर को।

प्रश्न 8:- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किसे ‘बेस्ट एक्टर (पुरुष)’ का ‘सिल्वर पीकॉक’ अवॉर्ड मिला है?

उत्तर :- ‘नो एंड’ फिल्म के लिए “वाहिद मोबाशेरी” को।

प्रश्न 9:- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किसे ‘बेस्ट एक्ट्रेस (महिला)’ का ‘सिल्वर पीकॉक’ अवॉर्ड मिला है?

उत्तर :-  ‘आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स’ के लिए “डेनिएला मारिन नवारो” को।

प्रश्न 10:- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक अवार्ड किस फिल्म को प्राप्त हुआ है?

उत्तर :- वैलेंटीना मौरेल द्वारा निर्देशित स्पेनिश भाषा की फिल्म ‘आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स’ को।

प्रश्न 11:- किस राज्य को स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा भारत की पहली ‘एकीकृत रॉकेट’ सुविधा प्राप्त होगी?

उत्तर :- तेलंगाना।

प्रश्न 12:- किस मंत्रालय ने शक्ति नीति के तहत 5 साल के लिए 4,500 मेगावाट बिजली आपूर्ति की योजना की शुरुआत की है?

उत्तर :- ऊर्जा मंत्रालय ने।

प्रश्न 13:- IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं हैं?

उत्तर :- पूर्व एथलीट पी.टी. ऊषा।

प्रश्न 14:- किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा “इंडिया द मदर ऑफ डेमोक्रेसी” पुस्तक का विमोचन किया गया है?

उत्तर :- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के द्वारा।

प्रश्न 15:- अपने सभी जिलों में Jio 5G से सेवाएं प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य कौनसा बना है?

उत्तर :- गुजरात राज्य।

प्रश्न 16:- किस राज्य सरकार ने दलित व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है?

उत्तर :- राजस्थान राज्य सरकार ने।

प्रश्न 17:- किस राज्य सरकार ने हाल ही में 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रूपये का कर्जा माफ़ किया है?

उत्तर :- राजस्थान राज्य सरकार ने।

प्रश्न 18:- किसने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ओशनसैट-3 और 8 नैनो उपग्रहों को ले जाने वाला PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया है?

उत्तर :- इसरो ने।

प्रश्न 19:- भारत का पहला ‘नाइट स्काई अभ्यारण्य’ कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर :- लद्दाख में।

प्रश्न 20:- 29 नवंबर 2022 को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर :- फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

प्रश्न 21:- ‘ऑपरेशन टर्टशील्ड’ किस देश के द्वारा लांच किया गया है?

उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत के द्वारा।

प्रश्न 22:- कर्नाटक राज्य सरकार ने किस राज्य के कन्नड़ स्कूलों को विशेष अनुदान देने की घोषणा की है?

उत्तर :- महाराष्ट्र।

प्रश्न 23:- कतर ने किस देश के साथ दुनिया की सबसे लंबी गैस आपूर्ति डील पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर :- चीन।

प्रश्न 24:- किस राज्य में स्वच्छता के मामले में इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था का मसौदा तैयार किया जाएगा?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 25:- कौन सा क्रिकेट खिलाड़ी एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर :- ऋतुराज गायकवाड़।

प्रश्न 26:- केंद्र सरकार ने किसे निक्षय मित्र के एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर :- डॉ दीपा मलिक (पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष)।

प्रश्न 27:- पेरू के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- बेटस्सी शावेज।

प्रश्न 28:- KVIC के CEO के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- विनीत कुमार।

प्रश्न 29:- CDU के राज्य प्रेसीडियम में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर :- गुरु दीप रंधावा।

प्रश्न 30:- किस दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने ‘Most Popular Female Star’ का खिताब जीता है?

उत्तर :- समांथा रूथ प्रभु।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *