CTET Lucent Based Most Important Question

CTET Lucent Based Most Important Question-

   Q.1 खान मंत्रालय ने मौजूदा जहाजों के प्रतिस्थापन के लिए कितनें तटीय जहाजों को खरीदने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ?

 उतर: 2

Explain :

 • खान मंत्रालय ने मौजूदा जहाजों के प्रतिस्थापन के लिए दो तटीय जहाजों को खरीदने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 • परियोजना की अनुमानित लागत 245.07 करोड़ रुपये है ।

Q.2 जापान के MUFG बैंक ने टाटा पावर के लिए कितने रुपये की स्थायी व्यापार वित्त सुविधा निष्पादित की है ?

उतर  450 करोड़ रुपये

Explain :

 • जापान के MUFG बैंक ने टाटा पावर के लिए ₹450 करोड़ की सतत व्यापार वित्त सुविधा निष्पादित की।

Q.3 कैकला सत्यनारायण का दिसंबर 2022 में निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थे ?

 उतर  अभिनय

Explain :

 • प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण का दिसंबर 2022 में निधन हो गया।

 • श्री रंगा नीथुलु उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में से एक थी।

 • वह एक निर्माता, निर्देशक और राजनीतिज्ञ भी थे।

Q.4 संयुक्त राष्ट्र महासभा की 56वीं पूर्ण बैठक में किस देश को दो वर्ष के लिए शांति निर्माण आयोग (PBC) का सदस्य चुना गया है ?

उतर  नेपाल

Explain :

 • संयुक्त राष्ट्र महासभा की 56वीं पूर्ण बैठक में नेपाल को दो वर्ष के लिए शांति निर्माण आयोग (PBC) का सदस्य चुना गया है।

 • सदस्यता का यह कार्यकाल पहली जनवरी 2023 से शुरू होगा।

Also read: Plus Grow Short Girl Name – Suprna Khanna

Q.5 सरकार ने नेजल कोविड वैक्सीन BBV154 को बूस्टर डोज के लिए मंजूरी दे दी है। वैक्सीन को किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है ?

उतर  भारत बायोटेक

Explain :

 • सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल (नाक से दी जाने वाली) कोविड वैक्सीन को बूस्टर डोज के लिए मंजूरी दे दी है।

 • नेजल वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए अनुमोदित किया गया है।

Q.6 यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए किसे नामांकित किया गया है ?

उतर  अंतिम पंघाल

Explain :

 • भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल को दिसंबर 2022 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

Q.7 केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि 22 दिसंबर 2022 तक भारत में ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले पाए गए हैं। BF.7 ओमिक्रॉन के किस प्रकार का उप-वंशज है ?

उतर  BA.5

Explain :

 • केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि 22 दिसंबर 2022 तक भारत में ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले पाए गए हैं।

 • अब तक गुजरात से दो और ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

Q.8 प्यूमा इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

उतर  अनुष्का शर्मा

Explain :

 • प्यूमा इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेत्री और उद्यमी अनुष्का शर्मा को दिसंबर 2022 में अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

 • एसोसिएशन का उद्देश्य “महिला उपभोक्ता वर्ग के प्रति प्यूमा की मजबूत प्रतिबद्धता में तेजी लाना” है।

Q.9 राष्ट्रीय किसान दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है ?

उतर  23 दिसंबर

Explain :

 • भारत में किसान दिवस या राष्ट्रीय किसान दिवस प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है।

 • यह दिन हमारे भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 • उन्होंने कई कृषि सुधार बिलों के अधिनियमन और प्रारूपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 • 2022 की थीम “इग्नाईटिंग यंग माइंडस बाय इनोवेटिव फार्मर्स” है।

Q.10 हाल ही में ‘हीट एक्शन प्लान’ खबरों में रहा है। इसे निम्नलिखित में से किस निकाय/मंत्रालय द्वारा तैयार किया जा रहा है ?

उतर  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारत मौसम विज्ञान विभाग

Explain :

 • राज्य मंत्री, पृथ्वी विज्ञान का कहना है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 23 राज्यों के साथ हीट एक्शन प्लान विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *