Previous years Most questions
प्रश्न 1- किसने अपने पुत्र व पुत्री को बौद्ध धर्म के प्रचार व प्रसार हेतु श्रीलंका भेजा ।
उत्तर – अशोक ने।
प्रश्न 2- कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र कितने अभिकरणों में विभाजित है।
उत्तर – 15
प्रश्न 3- अशोक का अभिलेख भारत के अलावा किस अन्य स्थान पर भी पाया गया है।
उत्तर – अफगानिस्तान ।
प्रश्न 4- किस शिलालेख में अशोक ने घोषणा की, सभी मनुष्य मेरे बच्चे है।
उत्तर – प्रथम पृथक शिलालेख में ।
प्रश्न 5- किस स्थान से अशोक के शिलालेख के लिए पत्थर लिया जाता था।
उत्तर – चुनार से।
प्रश्न 6- किस महीने में मौर्यो का राजकोषीय वर्ष आरम्भ होता था।
उत्तर – आषाढ़ (जुलाई) ।
प्रश्न 7- किस जैन ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है।
उत्तर – परिशिष्ट पर्व में।
प्रश्न 8- चंद्रगुप्त मौर्य का संघर्ष किस यूनानी शासक से हुआ।
उत्तर – सेल्यूकस से।
प्रश्न 9- एरियन ने चंद्रगुप्त मौर्य को क्या नाम दिया।
उत्तर – सैंड्रोकोट्स ।
प्रश्न 10- किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए कुलहीन शब्द का प्रयोग हुआ।
उत्तर – मुद्राराक्षस।
प्रश्न 11- किस ग्रंथ में दक्षिणी भारत के आक्रमणों का पता चलता है।
उत्तर – तमिल ग्रंथ ‘अहनानूर’।
प्रश्न 12- चंद्रगुप्त मौर्य का निधन कब हुआ।
उत्तर – 297 ई.पू. ।
प्रश्न 13- चाणक्य किस विश्वविद्यालय में शिक्षक थे।
उत्तर – तक्षशिला विश्वविद्यालय में।
प्रश्न 14- चंद्रगुप्त के बाद किसने शासन प्राप्त किया।
उत्तर – बिंदुसार ने।
प्रश्न 15- बिन्दुसार किस संप्रदाय का अनुयायी था।
उत्तर – आजीवक संप्रदाय।