राजस्थान सरकार काफी लम्बे समय के इन्तजार के बाद आख़िरकार राज्य मे RSMSSB पटवारी परीक्षा 2021 का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को किया गया था। विश्व भर में फैली कोरोना महामारी का असर आमजन के जीवन , देश की अर्थव्यवस्था के साथ – साथ सरकारी भर्तियों पर भी पड़ा है इस कारण से ये पटवारी भर्ती 2 साल से अधिक समय बाद आयोजित हुई , लेकिन उस परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थी के लिए अब आगे राजस्थान में पटवारी की भर्ती 2023 में आयोजित की सम्भावना हो सकती है। हम आपके लिए आज कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो आपको एग्जाम के दौरान जरूर काम आएंगे।
पटवारी परीक्षा में सक्सेस होने के लिए जरूरी है मॉडल पेपर्स की लगातार प्रैक्टिस और कोर्स के अलग-अलग टॉपिक्स को पढ़ने के बाद उनका रिवीजन करना। परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता और शांत वातावरण का भी बड़ा रोल है। साथ ही सही मार्गदर्शन और स्टडी मटेरियल की क्वालिटी भी जरूरी है। हम आपको एक्सपर्ट के सुझाए कुछ टिप्स बता रहा है, जिन्हें फॉलो करने पर अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
पटवारी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ टिप्स जो भास्कर के द्वारा जाने माने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से तैयार किये गए है।
Best Tips For Sucess in Patwari Exam
1. स्कोरिंग टॉपिक्स पर फोकस रखकर तैयारी की जाए। उन सब्जेक्ट्स या टॉपिक्स को पहले पढ़ें, जो अच्छा स्कोर दिला सकते हैं।
2. कम्प्यूटर का सिलेबस बेसिक है, जिसमें से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कोरिंग में भी इनका रोल रहेगा। इसलिए नई तकनीक के साथ कम्पयूटर के टॉपिक अच्छे से पढ़ लें।
3. कम समय बचा है इसलिए नया टॉपिक पढ़ने की बजाय अब तक जो तैयारी की है, उसे प्राथमिकता देकर रिवीजन करें।
4. NCERT और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की किताबों में दिए सिलेबस से संबंधित टॉपिक के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को खास तौर पर पढ़ें।
5. कंफ्यूजन वाले टॉपिक में अब ज्यादा समय खराब न करें। उन्हें कोर्स कंप्लीट होने के बाद समय दे सकते हैं।
6. घर पर मॉडल पेपर को सॉल्व करने की टाइम बाउंड प्रैक्टिस करें, ताकि एग्जाम के दौरान तय समय में 150 प्रश्न हल हो सकें।
7. इंग्लिश या हिन्दी दोनों ही लैंग्वेज में वर्तनी या ग्रामर की गलतियों को समझ कर सुधार करने की प्रैक्टिस करें।
8. तारीखों, घटनाक्रमों को कड़ी से कड़ी जोड़कर चित्रों के माध्यम से याद करने की प्रैक्टिस करें।
9. अलग-अलग विषयों और टॉपिक्स में लेटेस्ट अपडेट का ध्यान रखें। करंट जीके में ताजा वैश्विक, भारत और राजस्थान से जुड़े टॉपिक पर फोकस करें।
10. एक सब्जेक्ट को दिन एक बार कम से कम 40 मिनट तक पढ़ें। इसके बाद 10 मिनट का गैप जरूर लें।
11. पटवारी परीक्षा में गणित 12th स्टैंडर्ड तक का आता है। इसलिए कक्षा 6 से 12वीं तक की बोर्ड की किताबों से पढ़ाई करें। चैप्टर के पीछे दिए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को एक बार जरूर हल कर लें।
12. पटवारी भर्ती के लिए हुई पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को एक बार जरूर पढ़कर सॉल्व कर लें। इससे आप पेपर में आने वाले प्रश्नों के स्टैंडर्ड के बारे में जान पाएंगे।
13. इस परीक्षा में अलग-अलग विषयों में पास होना जरूरी नहीं है। बल्कि पूरी परीक्षा में आने वाले मार्क्स के आधार पर मैरिट बनेगी।
14. पिछले डेढ़ से 2 साल तक का करंट GK पढ़कर उसे कवर करना है। इसमें बड़ी घटनाओं पर फोकस करें।
15. एकाग्रता के साथ शांत वातावरण में पढ़ाई करें। इससे आपका ध्यान नहीं बंटेगा। जो पढ़ रहे हैं वो याद रहेगा।
16. लगातार प्रैक्टिस करना जरूरी है। गणित और अंकों से संबंधित प्रश्नों, कम्प्यूटर में बाइनरी नम्बर सिस्टम और फॉर्मूला को ध्यान में रखना जरूरी है।