उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस दरोगा की भर्ती कराई जाती है, इस समय यूपी पुलिस दारोगा की भर्ती चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि यह भर्ती जल्दी ही आने वाली है और इसका ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस दरोगा पद पर चयनित होना चाहते हैं, उनको यूपी पुलिस SI परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए, जिससे कि लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर सिलेक्शन ले पाएं.
इस लेख के माध्यम से हम आज आपको UP Police SI Exam Pattern 2023 बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, यदि आप यूपी पुलिस एसआई पद पर चयनित होना चाहते हैं, उनको पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, वेतन और अन्य विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। यूपी पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें, जिससे आपको UP SI exam Pattern और लिखित परीक्षा की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
UP Sub Inspector Recruitment संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 (Upcoming) |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लेख का नाम | UP Police Exam Pattern 2023 |
पदों की संख्या | 2469 पद (अनिश्चित) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Exam Pattern 2023 में सबसे महत्वपूर्ण अपडेट
UP Police दरोगा पद पर चयनित होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण लिखित परीक्षा होती है, लिखित परीक्षा में कट ऑफ से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएग, और अगले चरण में भाग लेने का मौका मिलेगा इसलिए यदि आप इस पद पर चयनित होना चाहते हैं तो लिखित परीक्षा की तैयारी यूपी पुलिस एसआई सिलेबस के अनुसार बढ़िया तरीके से करें।
UP Police Exam Pattern 2023
UP Police SI परीक्षा में चयनित होने के लिए अपनी तैयारी यूपी परीक्षा पैटर्न के अनुसार करें, परीक्षा पैटर्न से आप लिखित परीक्षा में पूछे जाने प्रश्नों की संख्या और विषयो की जानकारी ले सकते हैं.
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है:
- परीक्षा प्रकार: यूपी पुलिस SI परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा (शारीरिक मानक परीक्षा और दौड़ फिजिकल टेस्ट)
- लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय) प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं.
- फिजिकल परीक्षा: उच्च शारीरिक मानक परीक्षा में दौड़, लंबाई मापन होता है, फिजिकल टेस्ट में, दौड़ तय समय में पूरी करनी पड़ती है।
- यूपी SI के प्रश्न पत्र में कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक दिया जाता है।
- यूपी पुलिस परीक्षा पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
- ऑनलाइन परीक्षा 400 अंकों की होगी।
- किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
- सामान्य हिंदी भाग को छोड़कर परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
निष्कर्ष
आज की पोस्ट में हमने आपको UP Police SI Exam Pattern 2023 के बारे मे जानकारी दी है। हमने आपको सभी जानकारी दी है जो आपके लिए जरूरी है। अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप कोक्मेट कर सकते है हम आपको रिप्लाई जरूर देगे।
FAQ
UP Police SI में कितने पदो पर भर्ती निकली है?
2469 पद।
UP Police आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
http://uppbpb.gov.in/।